Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या के मामले में 15 दोषियों को उम्रकैद की सजा, 16 साल पहले अंजाम दी थी वारदात

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में जिला अदालत मे अलीगढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 15 लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा। मुख्य आरोपी पर एक लाख 50 हजार दंड भी लगाया गया। हत्याकांड में कुल 18 आरोपी बनाए गए थे, 2 आरोपियों की मौत चुकी है। जिला जज बुलंदशहर ने पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड में दोनों पक्षों के तमाम सबूत और गवाह को सुना।. इसके बाद हत्यारोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट में सोमवार को 14 आरोपियों को पेश किया गया था। सभी को बुलंदशहर जिला कारागार भेज दिया गया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मनुराज सिंह ने बताया कि अलीगढ़ में 20 मार्च 2006 में गोली मारकर आरएलडी पूर्व विधायक मलखान सिंह और उनके अंगरक्षक की हत्या हुई थी। यह झगड़ा राजनीतिक वर्चस्व को लेकर आरएलडी विधायक मलखान सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू चल रहा था। 15 से 20 लोगों पर पूर्व विधायक के आवास पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले की अलीगढ़ कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।

दूसरे जिले में ट्रांसफर हुआ था केसपीड़ित के कहने पर दूसरे जिले में केस को ट्रांसफर किया गया। काफी लंबे समय तक यह केस चलता रहा। इसमें आज कोर्ट में सुनवाई करते हुए जिला अदालत न्यायमूर्ति ने 15 आरोपियों को आजीवन कारावास सुनाया की सजा सुनाई। इसमें 14 आरोपी कोर्ट में पेश हुए थे। सभी लोगों को बुलंदशर जिला कारागार में भेज दिया गया।
रिपोर्ट – वरुण शर्मा