Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुलायम सिंह को पद्म विभूषण मिलने पर शिवपाल ने जताई खुशी,

Default Featured Image

गणतंत्र दिवस के मौके पर कोऑपरेटिव बैंक में शिवपाल यादव ने ध्वजारोहण किया। साथ ही गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की देशवासियों को बधाई दी। शिवपाल ने मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर खुशी जताई। बीते बुधवार को सरकार के द्वारा नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिया गया।

जिसके मिलने पर शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी ने हमेशा देश, प्रदेश के किसानों, गरीबों, नौजवानों की आवाज को बुलंद किया है। इसलिए मिला है नेताजी को पद्म विभूषण। भारत रत्न के सवाल पर शिवपाल सिंह ने कि नेताजी जब रक्षा मंत्री रहे तो उन्होंने जवानों की आवाज को बुलंद किया।

सरकार से उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। शिवपाल यादव ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। साथ ही समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। जिससे कि गरीबों, किसानों की हक की लड़ाई लड़ी जा सके। केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह बड़बोले हैं। मैनपुरी चुनाव में आए थे, वैसे तो जसवंतनगर की जनता ने जवाब दे दिया है। आने वाले समय में हम उन्हें बताएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है।