Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Varanasi: बागेश्वर धाम के समर्थन में निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर, बोले- श्याम मानव अपना धर्म बताएं

निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में कई संत अब खुलकर सामने आ गए हैं। अखिल भारतीय संत समिति के बाद निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया है। उन्होंने बागेश्वर धाम पर आरोप लगाने वाले नागपुर के श्याम मानव से उनका धर्म पूछा है। इतना ही नहीं महामंडलेश्वर स्वामी अशुतोषानंद गिरी ने सरकार को श्याम मानव के संस्था अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की जांच और रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कई शक्तियां षड्यंत्र के तहत काम कर रही हैं। स्वामी आशुतोषानंद ने कहा कि कि बाबाओं को गिरा दिया जाए, तो हिंदू धर्म बदनाम हो जाएगा। जितने भी विधर्मी आए उन सबने सबसे पहले हमारे धर्म का ही विनाश किया। धर्म की गति को रोकने के लिए उसके प्रचारक को रोक दिया जाए।

तंत्र शास्त्र हमारा वैदिक शास्त्र

कहा कि अंधविश्वास वह होता है जो बिना देखे विश्वास किया जाए। दोनों आखों से देखने के बाद विश्वास करना अंधविश्वास नहीं हो सकता। तंत्र शास्त्र हमारा वैदिक शास्त्र है। तंत्र में सारा चमत्कार होता रहा है। तंत्र साधना ऊर्जा की विद्या हो ती है जो पुण्यतः वैज्ञानिक पद्धति है।