Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

श्री रामदयाल प्रजापति ने माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

मध्यप्रदेश माटीकला बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री रामदयाल प्रजापति ने 22 जनवरी रविवार को अरेरा हिल्स स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने माटी-शिल्पियों से सम्बंधित विभिन्न गतिविधियों तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शर्मा, म.प्र. राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शैतान सिंह पाल, महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, मध्यप्रदेश माटीकला बोर्ड तथा मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अन्य नागरिक उपस्थित रहे।