
Ranchi : कांके प्रखंड के पिठौरिया स्थित सुतियांबे में 11 फरवरी को 22 पड़हा राजा के मुंडाओं का महाजुटान होगा. इसमें खूंटी, सिमडेगा, गुमला और रांची के पड़हा राजा शामिल होंगे. यह जानकारी डिबडीह स्थित दाउद नगर मुंडा सभा कार्यालय में दी गयी. मुंडा सभा रांची के अध्यक्ष नवीन मुंडू ने बताया कि कोलेबिरा के विधायक नमन विल्सन कोंगाड़ी की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. सभी छोटानागपुर के महाराजा मदरा मुंडा के ऐतिहासिक धरोहर को देखने के लिए आयेंगे, जहां 44 राष्ट्रीय धरोहर हैं. इनमें मुंडा राजा का कोम्पट स्थल, राजा कुंबा, रानी चुंबा, बाघ-बाघिन, राज न्याय सिंहासन, सिंगबोंगा स्थल, इंजुरिया-अंधरिया तालाब, लुटकुम हड़म, लुटकुम बुढ़िया शामिल हैं.
जाॅन कंडूलनामदरा मुंडा के पुराने अवशेष जमा किये गये हैं
मुंडा सभा के सहयोगी जाॅन कंडूलना ने बताया कि महाराजा मदरा मुंडा के पुराने अवशेष 3 मई 2005 को झारखंड सरकार के मोराहबादी स्थित शोध संस्थान में जमा किये गये हैं. इनमें तांबे का पोला, सोने की अंगूठी, तांबे की अंगूठी, मुंडाओं द्वारा बनायी गयी ईंट का टुकड़ा, मिट्टी का घड़ा समेत पोटली में विभिन्न प्रकार का अवशेषों को जमा किया गया हैं.
इसे भी पढ़ें – 22 जनवरी को मानसिक अंकगणितीय कौशल प्रतिस्पर्धा, 2000 बच्चे होंगे शामिल
आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।
More Stories
नैशविले प्राथमिक विद्यालय में महिला शूटर द्वारा तीन बच्चों और तीन वयस्कों की हत्या
डॉ अंजना सिंह की वापसी के लिए निर्मला कॉलेज मैनेजमेंट को विदेश से भेजा लेटर
स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी और हैप्पी लाइफस्टाइल अ