Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यावरण प्रेमी संस्था के सदस्यों के साथ लगाए पौधे

Default Featured Image

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में अशोक, शहतूत, केसिया और सामिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भोपाल के पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा ने अपने जन्म-दिन पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री शर्मा को पुष्प-गुच्छ दे कर बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक संस्था “मन्नत सोशल वेलफेयर समिति” के सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। संस्था की सुश्री रूचि दिलबागी, अजीत सबलोक, विभा चौकसे, निकिता, सर्वश्री नीरज पाण्डे, पीयूष शर्मा, अमित सबलोक, पर्व सबलोक और मन्नत सबलोक ने भी पौधे लगाए।

संस्था पर्यावरण-संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए कपड़े के थैले बाँटने का कार्य भी किया जा रहा है। संस्था द्वारा पुराने वस्त्र, किताबों और खिलौनों का वितरण जरूरतमंद परिवारों को किया जाता है। आनंदम केन्द्र के संचालन के साथ जन-जागरूकता की गतिविधियाँ भी संचालित की जाती हैं।