प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में भारत की साख मजबूत हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की तमाम रैंकिंग में सुधार हुआ है। जलवायु सुरक्षा के मामले में भारत ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। कॉप 27 में जारी जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक(CCPI -2023) में भारत दो स्थानों की छलांग लगाकर 8वीं रैंक हासिल किया है। पिछले साल भारत की 10वीं रैंकिंग थी। वहीं जलवायु परिवर्तन के प्रदर्शन के आधार पर भारत को विश्व के शीर्ष 5 देशों में शामिल किया गया है, जबकि G20 देशों में भारत टॉप पर है। सीसीपीआई की इस रिपोर्ट में भारत से ऊपर चार देश है। इनमें डेनमार्क को चौथे, स्वीडन को पांचवें, चिली को छठे और मोरक्को को सातवें स्थान पर रखा गया है। किसी भी देश को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान नहीं दिया गया है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
केरल: कांग्रेस ने त्रिशूर से मुरलीधरन को मैदान में उतारा, वेणुगोपाल अलाप्पुझा से चुनाव लड़ेंगे
कांग्रेस की पहली सूची जारी: राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी पर सस्पेंस बरकरार
'व्हीलचेयर के लिए रैंप नहीं, सोने के लिए भी जगह नहीं': जीएन साईबाबा ने नागपुर जेल में अपनी आपबीती सुनाई