Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भारत के बजाय चीन को दिला दी थी UN की स्‍थायी सीट,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र में वीर सपूत विनायक दामोदर सावरकर पर देश के साथ धोखा देने का आरोप लगाया था। अब सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने नेहरू पर गंभीर आरोप लगते हुए ‘भारत विभाजन’ का जिम्मेदार भी ठहराया है। उन्होंने कहा कि नेहरू ने भारत को धोखा दिया और 1960 तक ब्रिटिश एजेंट के रूप में काम किया और आजादी के बाद भी नेहरू 12 साल तक अंग्रेजों को गुप्त सूचनाएं भेजते रहे। उन्होंने 9 मई से 12 मई 1947 तक एडविना माउंटबेटन के साथ शिमला में बिताया जहां उन्हें हनीट्रैप किया गया। एडविना ने नेहरू को भारत के विभाजन के लिए राजी कर लिया, जिसके कारण लाखों लोगों की मौत हुई, 1 लाख महिलाओं का बलात्कार हुआ और 1 करोड़ लोगों का विस्थापन हुआ। रंजीत सावरकर ने मोदी सरकार से की गुजारिश की है कि इस मामले की जांच करने के लिए नेहरू और एडविना के बीच लिखे गए सभी पत्रों को प्राप्त करने के लिए ब्रिटिश सरकार से बात करे। रंजीत सावरकर ने राहुल गांधी से इन आरोपों पर जवाब देने को भी कहा है।