
भाजपा ने शुक्रवार को शिव शक्ति नाथ बख्शी को अपना संसदीय दल कार्यालय सचिव नियुक्त किया। इस आशय का आदेश भाजपा महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी किया। आदेश के मुताबिक, बख्शी की नियुक्ति भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के ‘दिशानिर्देश’ के तहत की गई है।
23 सितंबर के आदेश में कहा गया, “यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”
एबीवीपी के पूर्व पदाधिकारी बख्शी वर्तमान में राष्ट्रीय संयोजक, भाजपा जर्नल और प्रकाशन विभाग के पद पर हैं। वह भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश के कार्यकारी संपादक भी हैं। जेएनयू के पूर्व छात्र बख्शी ने भाजपा विचारक दीनदयाल उपाध्याय पर एक किताब भी लिखी है।
More Stories
झारखंड : 4.28 करोड़ से चार जेलों का होगा जिर्णोद्धार
टेबल टेनिस: मनिका बत्रा, मानुष शाह-मानव ठक्कर की जोड़ी एशियाई खेलों से बाहर | एशियाई खेल समाचार
कुशीनगर में शिक्षक पर हुआ हमला: आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने किया सड़क जाम, हमलावर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े