Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत 22 सितम्बर को स्वस्थ बालक/बालिका प्रतियोगिता का किया जायेगा आयोजन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 01 से 30 सितम्बर 2022 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह के अन्तर्गत स्वस्थ बालक/बालिका प्रतियोगिता (स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से) का आयोजन एक प्रमुख गतिविधि है। 22 सितम्बर, 2022 को समस्त बाल विकास परियोजना कार्यालय व समस्त ऑगनबाडी केन्द्रों पर स्वस्थ बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य सुपोषित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करना है, इसकी सफलता में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम प्रधान व पोषण पंचायत की महत्व र्ण भूमिका है।
उक्त जानकारी देते हुए निदेशक, राज्य पोषण मिशन श्री कपिल सिंह ने बताया कि स्वस्थ बालक/बालिका प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, पोषण की महत्ता पर जागरूकता बढ़ाना तथा एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाना है। उन्होने कहा कि ऑगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा इस सम्बन्ध में बच्चों के अभिभावकों/परिवारिक सदस्यों को जागरूक किया जायेगा तथा प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। ग्राम प्रधान/पंचायत सदस्यों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व के सम्बन्ध जागरूकता लायी जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर साफ-सफाई रखी जायेगी। सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर ग्रोथ मॉनेटरिंग डिवाइस, ग्रोथ चार्ट तथा कम्यूनिटी ग्रोथ चार्ट की सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का वजन लेने के पश्चात् वजन, लम्बाई एवं ऊँचाई की फीडिंग पोषण ट्रैक पर की जायेगी।
श्री सिंह ने बताया कि सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के टीकाकरण व अनुपूरक पोषाहार प्राप्त करने सम्बन्धित अभिलेख रक्षित किये जायेगें। स्वस्थ बालक/बालिका स्पर्धा के आयोजन में स्थानीय संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, शैक्षणिक संस्थाएँ, यूथ क्लब, लायन्स क्लब, रोटरी क्लब, आशा, ए०एन०एम०, आई०एम०ए० आदि का सहयोग लिया जायेगा। क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक जागरूकता लायी जायेगी। इस स्पर्धा को एक त्योहार/उत्सव के रूप में मनाया जायेगा तथा समुदाय में स्वास्थ्य एवं पोषण के उन्होने बताया कि स्वस्थ बालक/बालिका स्पर्धा के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी प्राप्त की जायेगी। स्वस्थ बालक/बालिका प्रतियोगिता के आयोजन पश्चात् जो बच्चे स्वस्थ व सुपोषित होगें तथा जिनको पूर्व निर्धारित सेवायें मिली हैं उनको 02 अक्टूबर, 2022 को पुरस्कृत किया जायेगा।