नोएडा: नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला के साथ बदसलूकी के संबंध में गिरफ्तार नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को गुरुवार से जमानत मिल गई है।। मामले में जेल में बंद श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद कोर्ट से जमानत मिली है। बताया जा रहा है श्रीकांत त्यागी जल्द जेल से बाहर आ सकता है।
नोएडा में 5 अगस्त को ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने त्यागी को 9 अगस्त को मेरठ से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सूरजपुर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
नोएडा के सेक्टर-93 बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स हाउसिंग सोसाइटी में तथाकथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी ने अपने घर की बालकनी को कवर किया था और घर के आसपास अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाए हुए थे। जिसको लेकर 5 अगस्त को उसी हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने वहां से पौधा उखाड़ दिया था। जिसको लेकर त्यागी ने महिला से पेड़ उखाड़ने वाली बात पर उस महिला से भीड़ गया था। उसी दौरान महिला ने त्यागी से कहा कि उसने अवैध कब्जा कर रखा है। इसी बात को लेकर त्यागी और उस महिला के बीच बहस बढ़ गई। इस दौरान त्यागी ने महिला के साथ बदसलूकी और धक्का दे दिया था।
जिसका वीडियो सोसाइटी में मौजूद वहां कुछ लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है। इस मामले के बाद त्यागी के खिलाफ धारा 354 (महिला से छेड़छाड़ और हमला), 447 (आपराधिक अत्याचार), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में त्यागी के वाहनों पर लगे स्टीकरों और मोनोग्राम का दुरुपयोग करने पर पुलिस ने अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया था। जिसके बाद गुरुवार को इलाहाबाद हाइकोर्ट से श्रीकांत त्यागी को करीब 44 दिन बाद जमानत मिल गयी है।
More Stories
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण का प्रचार थमा, 88 वें चरण में वोटिंग कल
जल विभाग के 4 कर्मचारियों को नोटिस जारी करने का कारण
पुलिस ने रोकी कार, गाड़ी से मिली 84 बोतल शराब