Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

केजरीवाल का हाल बता नीतीश कुमार को नसीहत दे गए त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लब देव, जानिए क्या बोले

कौशांबी: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के प्रयागराज की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के खिलाफ साल 2014 में हुए आम चुनाव में दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल की जमानत जब्त हो गई थी। कुछ ऐसा ही हाल उनका भी होने वाला है।

त्रिपुरा प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव मंगलवार को प्रयागराज स्थित कौशांबी सांसद विनोद सोनकर घर पहुंचे। पिछले दिनों सांसद के पिता अमरनाथ सोनकर का निधन हो गया था। जिसकी शोक संवेदना व्यक्त करने वह उनके आवास पहुंचे थे।

पूर्व सीएम त्रिपुरा बिप्लब देव ने मौजूदा राजनीतिक उठापटक पर चर्चा करते हुए बताया, वह इतना जानते है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार जीतनी बार भी मुख्यमंत्री बने है। वह भाजपा के कारण से ही बने है। इनको पहली बार मुख्यमंत्री भाजपा ने ही बनाया था। बीजेपी लोगों को बनाने वाली पार्टी है। एलाइंस धर्म पालन करने वाली पार्टी है।

‘अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव लड़ा…क्या हुआ.. जमानत जब्त हो गई’
बिप्लब देव ने कहा कि बीजेपी ने अपने किसी सहयोगी दल को अपने फायदे के लिए नहीं तोड़ा है। जो भी एलाइंस टूटे या गए है वह खुद गए हैं। यूपी जनता जानती है कि यूपी को मुक्ति किसने दिलाया। डेवलपमेंट किसने लाया वह पीएम मोदी के नेतृत्व में लाया गया है। बिहार सीएम के यूपी के फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ 2014 में दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव लड़ा। क्या हुआ जमानत जब्त हो गई। तो उनके लिए भी वही है। इसके बाहर कुछ नहीं है।
इनपुट-अशोक विश्वकर्मा