Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Azadi Ka Amrit Mahotsav: हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जेपी नड्‌डा, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया मेरठ

Default Featured Image

Har Ghar Tiranga Yatra in Meerut: मेरठ में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा मुख्य रूप से पहुंचे। मेरठ इस दौरान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

 

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार की शाम हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान हाथों में तिरंगा और देशभक्ति नारों और गानों के बीच चलते कार्यकर्ता देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अपने ही अंदाज में मनाते नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल भाजपा अध्यक्ष इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाल रहे कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाते भी नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्‌डा ने मेरठ की क्रांतिकारी धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती सांस्कृतिक और आध्यात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण जगह रही है। हम हर घर पर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि हम तिरंगे के साथ देश को जोड़ेंगे। यह हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा विकास का प्रतीक है। हम तिरंगे से पूरे देश को जोड़कर उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जेपी नड्‌डा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है।

जेपी नड्डा ने कहा कि देश संविधान से चलता है। कानून से चलता है। नियमों के आधार पर आधार पर चलता है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने का जिक्र करते हुए जेपी नड्‌डा ने कहा कि भाजपा ने यह करके दिखाया। आज देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक तिरंगा फहराया जाता है। एक संविधान पूरे देश में लागू है। हमें अपने तिरंगे पर गर्व है।

अगला लेखAzadi Ka Amrit Mahotasava: जानिए कौन हैं देश में सबसे पुराने खादी के झंडों के निर्माता, जो अभी है खस्ताहाल

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network