Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जनपद आगरा में माइनर बांगुरी तथा सर्विस रोड पर पक्की सड़क निर्माण की परियोजना हेतु 50 लाख रूपये स्वीकृत

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद आगरा में माइनर बांगुरी तथा सर्विस रोड पर पक्की सड़क निर्माण की परियोजना हेतु 50 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।इस सम्बन्ध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि प्रायोजना का निर्माण कार्य समयपूर्ण करा दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। स्वीकृति धनराशि का उपयोग स्वीकृत प्रायोजना पर ही किया जायेगा, अन्यथा की स्थिति में किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व विभागाध्यक्ष, सिंचाई विभाग का होगा।