Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जनपद लखीमपुर खीरी के शाखा प्रणाली के पुनर्निमाण/नवनिर्माण कार्यों की परियोजना हेतु 134.89 लाख रूपये स्वीकृत

Default Featured Image

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद लखीमपुर खीरी के शाखा प्रणाली के पुनर्निमाण/नवनिर्माण कार्यों की परियोजना हेतु 134.89 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस सम्बन्ध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में निर्देश दिया गया है कि उक्त परियोजना में कराये जाने वालों कार्यों की गुणवत्ता समय से पूर्ण कराये जाने सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा। परियोजना में कराये जाने वाले कार्य गुणवत्तापूर्वक एवं संतोषजनक होने तथा परियोजना पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता द्वारा मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जायेगा।