Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Bed Result: यूपी बीएड परीक्षा के परिणाम जल्द होंगे जारी, ऐसे चेक कर सकेंगे

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

यूपी बीएड जेईई परिणाम 2022: महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड जेईई/UP BEd JEE परीक्षा 2022 के परिणाम को जल्द ही जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि परिणाम आज 05 अगस्त, 2022 को भी जारी किए जा सकते हैं। परिणाम को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार यूपी बीएड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया..

कब हुई थी परीक्षा?
महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड, 2022 परीक्षा का आयोजन 06 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 06  लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में दो पाली में हुई थी। ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा में 100-100 अंकों के कुल दो सेक्शन में प्रश्न पूछे गए थे। सवालों के जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया गया था। 

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

सबसे पहले उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अब होमपेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के सेक्शन में जाएं। 
अब यूपी बीएड 2022 परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विस्तार