Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जल जीवन मिशन: एकल ग्राम योजना के लिए 9.63 करोड़ रूपए की मंजूरी :: 22 गांव के 1770 घरों में होगी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति

Default Featured Image

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के निर्देश पर राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित सिंगल विलेज स्कीम के तहत 22 गांवों के 1770 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी, जिसके लिए 9 करोड़ 63 लाख 71 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बिलासपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत बहेरामुड़ा (खनखनीटोला) ग्राम में 38.36 लाख रूपए, तेन्दूभाठा में 49.98 लाख रुपए, तेन्दूभाठा (नवागांव) में 39.50 लाख रूपए, बहेरामुड़ा (फुलवारीपारा) में 39.17 लाख रूपए, बहेरामुड़ा (सड़कपारा) 45.61 लाख रूपए, बहेरामुड़ा (लालमटिया) में 38.79 लाख रूपए, बहेरामुड़ा (बैगापारा) में 46.98 लाख रूपए, लमनीडबरी में 48.83 लाख रूपए, विचारपुर (सड़कपारा, आमागार) में 37.42 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।  

इसी तरह नवागांव (सल्का नवागांव) में 44.36 लाख रुपए, नवागांव (दोमुहानी) में 49.79 लाख रुपए, ग्राम नवागांव में 49.79 लाख रुपए, नवागांव (कसनाला) में 49.93 लाख रुपए, मोहाली (बंधुआपारा, बगबुड़ा) में 41.41 लाख रुपए, मोहाली (चारपारा, घसर्रोपारा) में 37.47 लाख रुपए, मोहाली (बहेरापारा, बरनाला) में 39.11 लाख रुपए, परसापानी (सोरकीझिरीया) में 46.34 लाख रुपए, परसापानी (उरांवपारा) में 39.32 लाख रूपए, नेवारी बहरा (चारपारा, सुईधर) में 38.57 लाख रूपए, नेवारी बहरा (जल्दापारा) में 46.78 लाख रुपए, नेवारी बहरा  में 46.24 लाख रूपए एवं मझगवां में 49.96 लाख रूपए की लागत वाली एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।