Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 88,375 सैम्पल की जांच की गयी

Default Featured Image

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 88,375 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 636 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,65,41,725 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 468 लोग तथा अब तक कुल 20,59,810 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,423 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 22 जून, 2022 को एक दिन में 3,92,994 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,34,00,484 तथा दूसरी डोज 14,17,46,452 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,39,20,467 तथा दूसरी डोज 1,19,76,735 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 80,29,119 तथा दूसरी डोज 52,95,418 दी गयी। कल तक 34,64,603 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,78,33,278 वैक्सीन की डोज दी गयी है।