Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं बल्कि तन और मन से स्वस्थ्य रहने की जीवन शैली है

प्रदेश के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री श्री सोमेन्द्र तोमर ने आज जनपद हाथरस में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीआरबी इंटर कालेज में दीप प्रज्वालित एवं भगवान धन्वन्तरि के छवि चित्र पर मार्ल्यापण कर योग शिविर का शुभारंभ किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर डीआरबी इंटर कालेज में आयोजित योग शिविर के दौरान राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने आयोजित भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपस्थित जन समूह एवं जनपदवासियों को योग दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं है बल्कि तन और मन से स्वस्थ्य रहने की जीवन शैली है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व में योग को पहचान दिलायी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत योग का प्रतिनिधित्व कर रहा है। प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का जो सपना देखा था वो योग के द्वारा साकार हो रहा है। योग के क्षेत्र में दुनिया के सभी देश भारत का अनुश्रवण कर रहे है। मंत्री जी ने योग दिवस के कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने स्वच्छता के लिये जनसहभागिता हेतु लोगों से अपील की और अपने घर, आसपास और व्यवसाय क्षेत्र में सफाई के प्रति उपयुक्त माहौल बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अन्त में मंत्री जी तथा जिलाधिकारी ने पौध रोपड़ किया तथा जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपड कर जनपद को हरा भरा बनाने का आवाहन किया। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिले की सभी तहसील, ब्लाक मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायतो में योग शिविर आयोजित किये गये हैं।
योग शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बैद्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, डी0सी0 मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं सभी लोगो ने डीआरबी इंटर कालेज परिसर में योग की प्रकियाओं को दोहराया। शिविर में प्रशिक्षक राजेश वार्ष्णेय, हेमलता वार्ष्णेय, पूर्णिमा गुप्ता, ज्योति गुप्ता तथा विक्रम सिंह द्वारा किये गये योग के आसनों को करके दिखया जिसका बडी तादाद में मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से दोहराया। मंच पर उपस्थित कन्या गुरूकुल विद्यालय सासनी की छात्राओं ने योग के विभिन्न आसनो को कर के दिखाया। कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम द्वारा किया गया।