Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रांची, पाकुड़, गोड्डा और पलामू में आज भी होगी बारि

Ranchi : झारखंड के कई जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है. मानसून के दस्तक देते ही झारखंड का मौसम काफी सुहावना हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3-4 दिनों तक झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होती रहेगी. आज रांची, पाकुड़, गोड्डा और पलामू में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं कई जिलों में तेज हवा चलने की भी संभावना है.

बता दें कि झारखंड में मानसून के दस्तक देने से लोगो को काफी राहत मिली है. वहीं किसानों को चेहरे में खुशियां देखने को मिल रही हैं. राजधानी रांची के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार रांची में आज सुबह साफ बादल रहेंगे और दोपहर बाद गर्जन के साथ माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. पढ़ें – सुबह की न्यूज डायरी।।22 June।।मैट्रिक टॉपर में पांच बेटियां।।राष्ट्रपति चुनावःद्रौपदी-यशवंत के बीच मुकाबला।।दलगत नहीं होगा मेयर चुनाव।।सरयू ने रघुवर को फिर घेरा।।ओड़िशा में तीन जवान शहीद।।समेत कई खबरें पढ़ें और वीडियो देखें।।

इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे की बगावत से संकट में उद्धव सरकार, मनाने की कोशिश भी

लगातार को पढ़ने और बेहतर अनुभव के लिए डाउनलोड करें एंड्रॉयड ऐप। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे

कई जिले में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में राज्य के रांची, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, कोडरमा, सरायकेला,  सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई है. साथ ही कई जिले के तेज हवा (हवा की गति 30-40 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी चली है.

इसे भी पढ़ें – रामगढ़: 14 जिंदा कारतूस बरामद, मामला दर्ज

इन जिले में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, पाकुड़, गोड्डा, पलामू जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. बारिश के दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है. बता दें कि मानसून के प्रवेश करने पर पहले दिन संताल परगना के गोड्डा, साहिबगंज, देवघर और दुमका में भारी बारिश हुई थी.

इसे भी पढ़ें – PFI की गतिविधियों पर झारखंड पुलिस रखे पैनी नजर, मुख्यालय ने जारी किया आदेश

रांची के अगले कुछ दिनों के तापमान

22 जून – अधिकतम 31.2°, न्यूनतम 22°

23 जून- अधिकतम 30°, न्यूनतम 21°

24 जून- अधिकतम 31°, न्यूनतम 20°

25 जून- अधिकतम 31.2°,  न्यूनतम 22°

इसे भी पढ़ें – बोकारो :  23 जून को लगेगा मेगा केसीसी ऋण शिविर,तैयारी समेत कई मामलों की हुई समीक्षा

आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।