जितेंद्र कुमार, बाराबंकी: बाराबंकी में रामनगर कस्बे में सोमवार की रात एक घर में शादी की तेल पूजन रस्म के दौरान गैस रिसाव के बाद सिलिंडर में आग लग गई। लपटें बढ़ने से चपेट में आए पुरोहित समेत करीब 22 लोग झुलस गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अफरातफरी के बीच सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से आठ लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, धमेड़ी-3 मोहल्ले में रहने वाले अश्वनी तिवारी की बेटी का मंगलवार को विवाह है। सोमवार की शाम मंडप में तेल पूजन की रस्म चल रही थी। इस बीच पास में ही हलवाई मीठा बना रहे थे। तभी गैस सिलिंडर के पाइप में रिसाव से आग लग गई। लपटें इतनी तेज थी कि मंडप में पूजा-अर्चना करा रहे पुरोहित समेत मंगल गीत गा रही महिलाओं को भी चपेट में ले लिया। इससे चीखपुकार मच गई।
इस हादसे में पुरोहित, हलवाई समेत 22 महिलाएं व पुरुष झुलस गए। अफरातफरी के बीच लोगों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुछ लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
More Stories
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 2 वोटिंग: राहुल गांधी, ओम बिरला, हेमा मालिनी, शशि थरूर, बाहुबली जैसे दिग्गजों की साख सीट पर, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 फिल्मी सितारे भी हैं
झालावाड़ में वसुन्धरा राजे ने पोट्टे के साथ
व्यापार पर तानी पिस्तौल, मामला पुलिस में पहुंचाना