Arvind singh
Tamar : आईपीएल में सनराइजर हैदराबाद की टीम के स्टार क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी शनिवार को तमाड़ स्थित दिवड़ी मंदिर पहुंचे. राहुल त्रिपाठी ने सपरिवार दिवड़ी माता का दर्शन कर आशीर्वाद लिया. करीब आधे घंटे तक मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नरसिंह पांडा ने उनकी विधि- विधान के साथ पूजा अर्चना कराई. मंदिर में क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी के आने की जानकारी पर तमाड़ पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जब महेंद्र सिंह धौनी दिवडी मंदिर पूजा करने आते हैं तो यही नजारा देखने को मिलता है. उल्लेखनीय है कि देश के सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धौनी की तरह राहुल त्रिपाठी का रिश्ता भी झारखंड की राजधानी रांची से जुड़ा हुआ है.
आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।
More Stories
देव आनंद हूं मैं… : सिंधी मेला समिति के युवा उत्सव में 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल के किशोर भानुमुख ने दी सरदारों
झारखंड में 18 से नामांकन शुरू हुआ, चॉकलेट ने भी नामांकन की तारीख तय कर दी
छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़: बेटे ने पिता को ठेला-तड़पा कर दी मौत… ऐसे पकड़ाया 'हत्यारा बेटा'