मौजूदा आइपीएल में क्रिस गेल का बल्ला जमकर बोल रहा है। मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में भी गेल ने अर्धशतक जमाया। हालांकि पंजाब की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इंदौर में खेले गए इस मैच में गेल ने दर्शकों का मनोरंजन तो करवाया ही। गेल ने अर्धशतक जमाने के दौरान एक ऐसा छक्का लगाया कि अंपायरों को दूसरी गेंद मंगवानी पड़ गई।
गेल की वजह से बदली गेंद
मुंबई के तेज़ गेंदबाद मिचेल मैक्लेनाघन की गेंद पर गेल ने ऐसा छक्का जड़ा की मुंबई के सभी खिलाड़ी देखते रह गए। गेल ने दमदार छक्का पंजाब की पारी के छठे ओवर की पहली गेंद (5.1) पर लगाया। गेल के बल्ले से निकले इस शॉट को देखकर उनके फैंस झूम उठे। गेल का ये शॉट इतना ताकतवर था कि गेंद सीधे स्टेडियम की छत को पार करते हुए बाहर निकल गई। गेंद के स्टेडियम के बाहर जाने की वजह से अंपायरों को नई गेंद मंगवानी पड़ी।
More Stories
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे का लाइव स्कोर 46 50 अपडेट | क्रिकेट खबर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच का लाइव स्कोर 21 25 अपडेट | क्रिकेट खबर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे का लाइव स्कोर 6 10 अपडेट | क्रिकेट खबर