Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

एकलव्य आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने ली सलामी

Default Featured Image

राजधानी में सोमवार को टीटी नगर स्टेडियम में एकलव्य आवासीय विद्यालयों की 5 दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर खेल मंत्री जीतू पटवारी, ओमकार सिंह मरकाम और पीसी शर्मा भी मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित परेड की सलामी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ली। प्रतियोगिता में 20 राज्यों के 284 एकलव्य विद्यालयों के 4,500 खिलाड़ी 15 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


खेल प्रतियोगिताएँ राजधानी भोपाल के 6 खेल मैदानों पर होंगी। इनमें से टी.टी. नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स, बेडमिंटन, कबड्डी, कराटे, व्हाली-बॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉस्केट-बॉल, ताईक्वांडो और टेबल-टेनिस प्रतियोगिताएँ होंगी। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम और एमव्हीएम ग्राउण्ड में फुटबाल प्रतियोगिता होगी।


अंकुर स्कूल, 6 नम्बर स्टॉप स्थित खेल मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता, लाल परेड ग्राउण्ड पर खो-खो और हैण्ड-बॉल, मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में हॉकी और प्रकाश तरुण पुष्कर में तैराकी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडि़यों और ऑफिशियल्स के आवास एवं परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिये विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है।