हाइलाइट्सडिंपल यादव समाजवादी पार्टी फेसबुक पेज पर समर्थन वाला पोस्ट किया गयागुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को बनाया है प्रत्याशीसपा जिलाध्यक्ष ने कहा- इसमें कोई सच्चाई नहीं हैउन्नाव
डिंपल यादव के नाम से बने फेसबुक पेज पर किए गए पोस्ट को लेकर उन्नाव के राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। जिसमें डिंपल यादव समाजवादी पार्टी फेसबुक पेज पर लिखा गया है कि बहुचर्चित बलात्कार कांड की पीड़िता की मां को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का ऐलान है कि मां के सामने सपा का प्रत्याशी नहीं होगा। सपा इसका पूर्ण समर्थन करेगी, लेकिन इसको सपा जिलाध्यक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इसे अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
कांग्रेस ने विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में उन्नाव सदर से 3 महिलाओं को टिकट दिया था, जिसमें मांखी गांव की रहने वाली आशा सिंह है। आशा सिंह उन्नाव की बहुचर्चित रेप कांड कि पीड़िता की मां हैं। इस मामले में प्रियंका गांधी ने बयान देते हुए कहा था कि अब पीड़िता की मां अपने हक की लड़ाई स्वयं लड़ेंगी। इसी बीच शुक्रवार को एक फेसबुक पेज (डिंपल यादव समाजवादी पार्टी फेसबुक पेज) पर आई एक टिप्पणी ने उन्नाव के समाजवादी खेमे में हलचल पैदा कर दी। उपरोक्त पोस्ट को जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग कमेंट भी कर रहे हैं।
क्या कहते हैं सपा जिलाध्यक्ष?
वहीं, उन्नाव सपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव इस चर्चा को अफवाह बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। यह अफवाह है।
More Stories
लोकसभा चुनाव : जिप्सम से सूप को आज तक नहीं मिली जीत, अखिलेश यादव विरोधियों से कल करेंगे प्रचार का कार्यक्रम
समस्या : करोड़ों का प्लांटेशन, सोलर प्लांट, नदी-नालों और सड़क किनारे लोग कचरा रह रहे हैं
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी बोले- काशी में पीएम मोदी की जीत का बना है रिकॉर्ड