कोलकाता, जागरण संवाददाता। टेबल टेनिस का विख्यात खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार प्राप्त ओलंपियन सौम्यजीत घोष पर एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व अपने फ्लैट में ही उसका गर्भपात कराने का सनसनीखेज आरोप गुरुवार को सामने आया है।
लड़़की ने दुष्कर्म समेत कई आरोप लगाते हुए महानगर से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बारासात की महिला थाने में सौम्यजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लड़की का आरोप है कि 2014 में फेसबुक के माध्यम से उसका सौम्यजीत के साथ संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क गहरा होता चला गया। सूत्रों के मुताबिक सिलीगुड़ी के ग्वालतोड़ मंदिर में दोनों की मंगनी की रहस्म अदायगी भी हो गई थी।
More Stories
भारतीय जीपी: मार्क मार्केज़ शानदार पोडियम के साथ लौटे, जोन मीर ने अपनी क्षमता दिखाई | अन्य खेल समाचार
एशियन गेम्स 2023 सितंबर 24 शेड्यूल: एक्शन में भारतीय, कार्यक्रम और समय | एशियाई खेल समाचार
हांग्जो एशियाई खेल 2023 आधिकारिक तौर पर भविष्य के समारोह के साथ शुरू हो गए एशियाई खेल समाचार