Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Meerut News: मेरठ में बिजली टावर गिरने से 4 मजदूर दबे, अस्पताल में भर्ती… हालत गंभीर

राशिद जहीर, मेरठ
मेरठ के थाना कस्बा किठौर में विद्युत टावर गिरने से 4 मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि थाना किठौर के गांव भटीपुरा में विद्युत टावर का निर्माणाधीन टावर के गिरने से यह हादसा हुआ है। जिसमें 4 मजदूर दब गए। आनन-फानन में घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मेरठ में बुधवार को थाना किठौर के गांव भटीपुरा में निर्माणाधीन बिजली का टावर गिरने से हादसा हो गया। निर्माणधीन टावर गिरने से 4 मजदूर घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल मजदूरों को बाकी मजदूरों ने ही अस्पताल पहुंचाया। मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Bhadohi News: संजय निषाद के बिगड़े बोल, कहा- विपक्षी दलों की बांध कर पिटाई करेंगे हमारे लोग
एलएनटी कंपनी की ओर से लगाया जा रहा है टावर
टावर निर्माण का काम एलएनटी कंपनी की ओर से किया जा रहा था। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा मजदूर काम पर लगे हुए थे। इसी दौरान निर्माणधीन टावर नीचे गिर गया। जिसमें 4 मजदूर टावर के नीचे आ गए। हालांकि, इस घटना में एलएनटी का कोई भी अधिकारी सामने नही आया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी अमरजीत ने बताया की घटना के समय कंपनी का सिर्फ एक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद था। बताया की हादसा बड़ा भीषण था।

You may have missed