Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भारत को बेल्जियम दौरे पर लगातार तीसरी जीत मिली, स्पेन को 5-1 से हराया

भारतीय हॉकी टीम ने बेल्जियम दौरे पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत ने स्पेन को 5-1 से हराया। टीम की यह स्पेन पर लगातार दूसरी जीत है। पहले मैच में टीम ने उसे 6-1 से हराया था। टीम ने बेल्जियम को भी एक मैच में हराया है। टीम को बेल्जियम से दो और मैच खेलने हैं।

मैच में स्पेन ने गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। आकाशदीप ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। फिर एसवी सुनील ने गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। फिर रमनदीप ने एक, हरमनप्रीत ने दो गोल कर टीम को 5-1 की अजेय बढ़त दिलाई। अंतिम 5 मिनट में स्पेन को दो कॉर्नर मिले। पर टीम गोल नहीं कर सकी।

हॉकी

महिला टीम के लिए लालरिमसियामी का गोल
वहीं, महिला हॉकी टीम का इंग्लैंड दौरे पर दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। पहले हाफ में ब्रिटेन ने 1-0 की बढ़त ली। फिर भारत की लालरिमसियामी ने गोल कर स्कोर 1-1 किया। यही फाइनल स्कोर रहा। सीरीज का पहला मैच भारत ने 2-1 से जीता था।