Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रायपुर जिले में अब तक 771.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Default Featured Image

13 सितम्बर 2021/चालू मानसून सत्र के दौरान अब तक रायपुर जिले में अब तक 771.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज वर्षा हुई। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर तहसील में 986.8 मि.मी., आरंग तहसील में 422.2 मि.मी., अभनपुर में 713.9 मि.मी., गोबरा-नवापारा में 1025.9 मि.मी, तिल्दा में 666.6 मि.मी, खरोरा में 812 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में पिछले दस वर्षो में इसी अवधि मे 911.4 मि.मी औसत वर्षा हुई थी। इस वर्ष अब तक औसत वर्षा की 84.6 प्रतिशत् वर्षा हो चुकी है।