Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Priyanka Gandhi in Raebareli: रायबरेली में प्रियंका गांधी का मंदिर दर्शन और पुजारी का वो आशीर्वाद, क्या यूपी में कांग्रेस के ‘अच्छे दिन’ आएंगे?

हाइलाइट्सयूपी के दौरे पर हैं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधीमां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचकर कर रहीं बैठकेंरविवार की सुबह हनुमान मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वादपुजारी ने कहा चाहते हैं कांग्रेस का ही पीएम और यूपी में सीएम होलखनऊ
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के अपने दौरे पर रायबरेली पहुंची हैं। यहां पर वह एक मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। पुजारी ने पूजन कराने के बाद कहा कि वह चाहते हैं कि पीएम और सीएम उनकी पार्टी से ही बने। पुजारी ने प्रियंका गांधी की मां सोनिया गांधी की भी जमकर तारीफ की।

उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति, संगठन की स्थिति, संभावित उम्मीदवारों के नाम और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करने पहुंची थीं। सुबह वह रायबरेली के हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं।

पूजन के बाद पुजारी ने दिया आशीर्वाद
मंदिर में पुजारी ने प्रियंका गांधी का पूजन करवाया। पूजन के बाद पुजारी ने प्रियंका गांधी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, ‘एक बात कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश को आपकी जरूरत है। हनुमान जी के पुजारी के नाते कह रहा हूं कि आप अपना निवास स्थान रायबरेली बनाइए। यहां रहिए।’

‘परिवार ने किया अच्छा काम’
पुजारी ने कहा, ‘कामना करता हूं कि यूपी में आपकी सरकार आए और आपकी ही पार्टी का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बने। मैं किसी पार्टी की बुराई नहीं कर रहा लेकिन मैंने देखा है, जितना अच्छा काम आपके परिवार ने किया और जितना बलिदान किया कोई नहीं करता है। आपकी मां ने तो प्रधानमंत्री का पद तक छोड़ दिया, बहुत बड़ी बात है।’

कभी कांग्रेस का था गढ़, आज मुश्किलों का दौर
कभी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में कांग्रेस को मुश्किल दौर का सामना करना पड़ रहा है। कथित तौर पर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सोनिया गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए ज्यादा समय नहीं दे पाई हैं। कांग्रेस के दो विधायकों, अदिति सिंह और राकेश सिंह ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया है और उनकी वफादारी अब भाजपा के साथ है।

रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी