, उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज दिनदहाड़े कलेक्ट्रेट कॉलोनी में दो अज्ञात बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। लूटपाट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों ने सरकारी कर्मचारी के घर में धावा बोला और लूटपाट का विरोध करने पर धारदार हथियार से महिला पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुयी दिनदहाड़े इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में दो अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट कॉलोनी की है। यहां के निवासी सरोज मिश्रा पेशे से सरकारी कर्मचारी है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सरोज मिश्रा अपनी दवाइयां लेने के लिए लखनऊ गए थे और उसी दौरान उनकी पत्नी सौम्या मिश्रा घर पर अकेली थी। आज दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावर घर में घुसे और लूटपाट करने लगे तो महिला ने इसका विरोध किया। कॉलोनी में खुद को घिरता देखकर हमलवारों ने महिला पर बांके से हमला कर जख्मी कर दिया और माल लेकर फरार हो गए। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुयी इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी।
महिला का चल रहा इलाजघटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल के भर्ती कराया। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुयी इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि इस वारदात को 18 से 20 वर्ष के उम्र के लड़कों ने अंजाम दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
More Stories
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में 8 दिसंबर को मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक तीसरी फिसदी हुई वोटिंग
पत्नी ने अपने नौकर को बुलाया घर, फिर पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया, हत्या की वजह बताई
लोकसभा चुनाव: ‘नफ़रत फैलाने वालों पर ऐसा लगा देना…’ अखिलेश यादव ने लोगों से की ये अपील