Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

चुनावी रंजिश और रास्ते के विवाद में हंगामा, पूर्व प्रधान पर हमला,

औराई कोतवाली क्षेत्र स्थित दवनपुर गांव में चुनावी रंजिश और रास्ते के विवाद में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। इस दौरान मारपीट में पूर्व प्रधान श्रीराम दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में 25 नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पाल समाज के लोगों ने केस दर्ज कराने की मांग को लेकर भदोही- औराई मार्ग पर जाम लगा दिया। समर्थन में सपा ने कोतवाली का घेराव कर दिया। गांव में तनाव देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।  औराई के दवनपुर में विधायक निधि से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व प्रधान श्रीराम दुबे ने सड़क को दूसरे बस्ती से जोड़ने के लिए निर्माण एजेंसी को तैयार किया था। वहीं गांव के ही पाल बिरादरी के लोग पूर्व प्रधान श्रीराम दुबे के इस निर्णय का विरोध कर रहे थे। इस मामले को लेकर एक दिन पहले दोनों पक्ष तैयार भी हो गए थे  लेकिन शुक्रवार को सुबह सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने के पहले पूर्व प्रधान पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कुछ मनबढ़ लोगों ने लामबंद होकर पूर्व प्रधान श्रीराम दुबे पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान पूर्व प्रधान ने तमंचे से फायर किया था। बवाल की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली भी पहुंच गए और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।गांव में पुलिस बल तैनातवहीं दूसरे पक्ष से पाल बस्ती के सर्वेश पाल (26) को भी चोटें आईं, सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र पर उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्रीराम दुबे के पक्ष से उनके लड़के हर्ष दुबे ने 26 लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में सपाई कोतवाली पहुंच गए। पुलिस से पाल समाज का भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि अगर पाल पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो सपा चुप नहीं बैठेगी। इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, बिंदू सरोज, रामयज्ञ पाल, जगदीश यादव, विनोद यादव, सनवारूल हक, केश नारायण यादव, गुलाब पाल, काशीनाथ यादव, सहित कई लोग रहे।
प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। एक साल पहले रामसजीवन पाल की दुकान में मिठाई के डिब्बे में तमंचा रखवाने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस समय तत्कालीन एसपी राजेश एस ने जांच कराई तो मामला फर्जी निकला। इस प्रकरण में एसपी ने कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। प्रकरण में पूर्व प्रधान का ही हाथ बताया जा रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच सुलग रही चिंगारी शुक्रवार को भड़क गई।

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के औराई कोतवाली क्षेत्र स्थित दवनपुर गांव में चुनावी रंजिश और रास्ते के विवाद में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। इस दौरान मारपीट में पूर्व प्रधान श्रीराम दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में 25 नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पाल समाज के लोगों ने केस दर्ज कराने की मांग को लेकर भदोही- औराई मार्ग पर जाम लगा दिया। समर्थन में सपा ने कोतवाली का घेराव कर दिया। गांव में तनाव देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। 

औराई के दवनपुर में विधायक निधि से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व प्रधान श्रीराम दुबे ने सड़क को दूसरे बस्ती से जोड़ने के लिए निर्माण एजेंसी को तैयार किया था। वहीं गांव के ही पाल बिरादरी के लोग पूर्व प्रधान श्रीराम दुबे के इस निर्णय का विरोध कर रहे थे। इस मामले को लेकर एक दिन पहले दोनों पक्ष तैयार भी हो गए थे  लेकिन शुक्रवार को सुबह सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने के पहले पूर्व प्रधान पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कुछ मनबढ़ लोगों ने लामबंद होकर पूर्व प्रधान श्रीराम दुबे पर जानलेवा हमला कर दिया। 