Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रेमडेसिविर की सप्लाई निरंतर जारी


रेमडेसिविर की सप्लाई निरंतर जारी


अभी तक 2 लाख 51 हजार 734 इंजेक्शन की हुई उपलब्धता आज 6 हजार 180 यूनिट की आपूर्ति 


भोपाल : शुक्रवार, मई 7, 2021, 20:59 IST

राज्य सरकार द्वारा कोरोना मरीजों के उपचार की सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में 7 कंपनियों के रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई प्रदेश में हो रही है। अब तक 2 लाख 51 हजार 734 रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आज 7 मई को मेसर्स सन फॉर्मा द्वारा 960 यूनिट प्रायवेट को और मेसर्स हिट्रो द्वारा 5220 यूनिट प्रायवेट को रेमडेसिविर इंजेक्शन की पूरे मध्यप्रदेश में आपूर्ति की जा रही है।कोविड-19 महामारी के नियंत्रण के लिये यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत रेमडेसिविर की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा हर संभव प्रयास किए गए हैं। रेमडेसिविर निर्माताओं को मध्यप्रदेश में इसकी सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को जरूरत अनुसार उचित दाम पर रेमडेसिविर की सुगम उपलब्धता के साथ ही इसकी कालाबाजारी एवं अवैध विक्रय की रोकथाम के निर्देश प्रदेश के सभी औषधि निरीक्षकों को जारी किए गए हैं। औषधि निरीक्षकों द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति एवं वितरण पर सतत निगरानी रखी जा रही है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की सुलभ उपलब्धता के उद्देश्य से इसका वितरण केवल अस्पताल एवं संस्थानों में हो, ऐसी व्यवस्था भी की गई है।ऑक्सीजन के परिवहन को त्वरित एवं प्रभावी बनाने के लिये राज्य शासन द्वारा अनुमति प्राप्त ऑक्सीजन वाहन को एम्बुलेंस के समक्ष माना गया है। आज 5 टैंकरों को एयरलिफ्ट कर 4 राँची और एक जामनगर को भेजा जायेगा। ऑक्सीजन की निर्वाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए निर्माताओं एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स से सतत संपर्क किया जा रहा है। प्रदेश में विगत दिवस में लगभग 647 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की उपलब्धता रही है। प्रदेश में ऑक्सीजन के परिवहन के लिये पूर्व से स्वीकृत टैंकरों के अतिरिक्त टैंकरों से ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रयास किया जा रहा है। ऑक्सीजन के इण्डस्ट्रियल उपयोग को भी सीमित करके सर्वप्रथम मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।


अनुराग उइके