Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आर्थिक संसाधनों का बेजा इस्तेमाल करके भी मात खा गए भूपेश भाजपा

Default Featured Image

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने असम और पुडुचेरी में भाजपा की सत्ता में शानदार वापसी और बंगाल में पार्टी के जबर्दस्त प्रदर्शन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रदेश भाजपा नेताओं ने कहा कि असम की जनता ने भाजपा के सुशासन और नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन (एनआरसी) के मुद्दे पर भाजपा के संकल्प पर जनादेश देकर अपनी सहमति की मुहर लगाई है।

पुडुचेरी में जनता ने भाजपा गठबंधन के विकास और सुशासन पर फिर विश्वास व्यक्त किया है। इसी तरह बंगाल में भाजपा का शानदार राजनीतिक प्रदर्शन भविष्य की राजनीति का संकेत कर रहा है, जहां भाजपा ने एक बड़ी छलांग लगाकर राष्ट्रवादी राजनीति की एक बड़ी लकीर खींचने में सफलता अर्जित की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि एनआरसी का मुद्दा असम की राजनीति का बड़ा मुद्दा रहा है। भाजपा ने संकल्प व्यक्त किया है कि असम के नतीजे आते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। साय ने असम चुनाव नतीजों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राजनीतिक सूझबूझ पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करने वाला बताया है।