ओडिशा जाते समय बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक घंटा 40 मिनट के लिए रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों से एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत किया।
अमित शाह से मिलने वालों में मुख्यमंत्री के अलावा धरमलाल कौशिक, पवन साई, सरोज पांडेय आदि शामिल हैं। करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ओडिशा के लिेए रवाना हो गए। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने सभी मुद्दों पर औपचारिक चर्चा की।
छत्तीसगढ़ की लोक सुराज अभियान से लेकर विकास यात्रा, जनसंपर्क पदयात्रा के बारे में उनको जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि अमित शाह को छत्तीसगढ़ के फाफड़े पसंद है, उन्होंने फाफड़े का नाश्ता भी किया।
More Stories
दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरणों के वितरण के लिए परीक्षण शिविर
मजदूर महिला के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार एक फरार
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के छह हाईस्कूलों का हायर सेकंडरी में हुआ उन्नयन