Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बिकरू कांड: पुलिस पर गोलियां बरसाने वाला विकास दुबे का खास शिवम पर NSA की प्रक्रिया शुरू

Default Featured Image

कानपुरबिकरू कांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे के 6 गुर्गों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई होनी है। जिसमें विकास के परिवारिक और खास गुर्गों में शामिल शिवम दुबे की फाइल चल पड़ी है। शिवम दुबे पर एनएसए की प्रक्रिया को पूरी कर फाइल डीएम को भेज दी गई है। डीएम की संस्तुति के बाद शासन को भेजी जाएगी। शिवम दुबे के अलावा पांच और आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की जानी है।कुख्यात अपराधी विकास दुबे के खास गुर्गे शिवम दुबे ने बीते 02 जुलाई की रात पुलिस कर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। जिसमें सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बिकरू हत्याकांड के बाद यूपी एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर विकास दुबे समेत 06 बदमाशों को एनकांउटर में ढेर कर दिया था।बिकरू कांड के 43 अपराधी जेल में बंद हैंबिकरू कांड के 36 आरोपी जेल में हैं। इसके साथ ही एक मार्च को एसटीएफ ने विकास दुबे के 6 मददगारों को अरेस्ट किया था। इस तरह से इस हत्याकांड से 43 आरोपी माती जेल में बंद है। पुलिस शिवम दुबे साथ ही 5 और आरोपियों की एनएसए की फाइलों को तैयार कर रही है। जानकारी के मुताबिक, जिलेदार, धर्मेंद्र उर्फ हीरू, बालगोविंद की फाइलों को तैयार किया जा रहा है।शातिर अपराधी था शिवम दुबेशिवम दुबे ने एसटीएफ को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस ने शिवम दुबे को रिमांड में लिया था। देसी बम बनाने का हुनर शिवम ने पिता बालगोविंद से सीखा था। शिवम के निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया था।