Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौलश्री का पौधा लगाया


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौलश्री का पौधा लगाया


 


भोपाल : शनिवार, अप्रैल 10, 2021, 14:10 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में मौलश्री का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक पौधारोपण करें। यह पृथ्वी के अस्तित्व के लिए बहुत उपयोगी है।मौलश्री का महत्वमौलश्री एक सुपरिचित वृक्ष के साथ औषधीय वृक्ष है। इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। इसके चमकीले हरे-पत्ते वृक्ष की सुन्दर बनावट मन को मोह लेती है। अगर आप आये दिन सिर-दर्द से परेशान हैं तो मोलश्री के अर्क को सिर पर लगाने से आराम मिलता है। घाव को सुखाने के लिए प्रयोग होता है। मोलश्री की छाल के काढ़े में पीपल, शहद और घी मिलाकर कुछ देर तक मुख में रखने से दांतों का दर्द समाप्त हो जाता है। छाल के काढ़े से कुल्ला करने से हिलते हुये दांत जम जाते हैं। फोड़े-फुंसी किसी भी घाव को सुखाने के लिए अथवा फोड़े-फुसिंयों के उपचार के लिए मोलश्री के फल-फूल एवं छाल को सुखाकर, उनके चूर्ण को घी में मिलाकर रोग वाले स्थान पर लगाने से घाव, फोड़े-फुंसी आदि सब ठीक हो जाते है।


अशोक मनवानी