Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

CM भूपेश बघेल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु और सदा स्वस्थ रहने की कामना की

Default Featured Image

राज्यपाल अनुसुइया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने ईश्वर से देश-प्रदेश को कोरोना संक्रमण से जल्द मुक्त करने तथा इस गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राज्यपाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अतः प्रयास करे की अपने घर पर ही रहे, भीड़-भाड़ वाले तथा सामूहिक आयोजन पर जाने से बचे। मास्क का सदैव प्रयोग करें और हाथों को साबून से बार-बार धोते रहे। साथ ही रोग प्रतिरोग क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक काढ़े या घर में ही उपलब्ध वस्तुएं का उपयोग करें।