
राजधानी में तालाबों के अच्छे दिन आने वाले हैं। नगर निगम द्वारा इस साल तालाबों के सुंदरीकण का काम किया जाएगा। इसके साथ ही निगम महानगरों की तर्ज पर नालियों को ढंकने का काम करेगा। साथ ही शहर के मुख्य मार्गों की सफाई अब मशीन के माध्यम से की जाएगी। सड़क की सफाई करने वाले कर्मचारियों को शहर के अंदर गलियों और सड़कों की सफाई के लिए लगाया जाएगा।
निगम अब मरने वाले के दाह संस्कार के लिए मुफ्त में गो काष्ठ उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही राजधानी के गिरते भूजल स्तर के संरक्षण व संवर्धन के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग निगम प्रभावी रूप से लागू कराएगा। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर नईदुनिया लगातार खबर प्रकाशित कर रहा है।
इसमें निगम आगामी वित्तीय वर्ष में रायपुर में रियायती दरों पर पांच अत्याधुनिक डायग्नेस्टिक सेंटर की स्थापना तथा राजधानीवासियों को दिक्कतों को देखते हुए जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के नियमों में बदलाव किया है। राजधानी वासी अब अपने जोन कार्यालय में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बना सकेंगे।
निगम अब मरने वाले के दाह संस्कार के लिए मुफ्त में गो काष्ठ उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही राजधानी के गिरते भूजल स्तर के संरक्षण व संवर्धन के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग निगम प्रभावी रूप से लागू कराएगा। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर नईदुनिया लगातार खबर प्रकाशित कर रहा है। वहीं नईदुनिया ने नौ मार्च के अंक में प्रकाशित किया था कि महापौर के बजट में सबसे प्रमुख शहर की नालियों को ढंकने का काम होगा।
More Stories
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर: श्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के इस जिले में 10 दिनों का टोटल लॉकडाउन, टास्क फोर्स की बैठक में लिया फैसला
CM भूपेश बघेल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु और सदा स्वस्थ रहने की कामना की