Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

IBC24 नारी रत्न सम्मान 2021: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान, राज्यपाल अनुसुइया उइके ने किया सम्मानित

Default Featured Image

रायपुर। देश-दुनिया में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर आज मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के सबसे पसंदीदा चैनल IBC24 ने अपना सामाजिक और जनसरोकार निभाते हुए ‘IBC24 नारी रत्न सम्मान 2021’ का खास आयोजन किया।

रायपुर में हुए इस आयोजन में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 17 महिलाओं और 2 समूहों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शिरकत की।

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र में अपने कार्यों के जरिए पूरे समाज पर विशेष छाप छोड़ने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। रायपुर में IBC24 के नारी रत्न सम्मान 2021 का आयोजन किया गया।

जिसमें आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रहीं ऐसी महिलाओं को सम्मान दिया गया जिन्होंने आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन जैसे विचारों को चरितार्थ कर समाज और देश के लिए प्रेरणा की स्रोत बनीं। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने उन्हें सम्मानित करने के साथ ही उनका हौसला भी बढ़ाया